Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

हरेला पर्व पर जनपद में 75 हजार पौधों का होगा वृहद वृक्षारोपण, एक सौ अधिक स्थानों पर चलेगा अभियान।

*हरेला पर्व पर जनपद में 75 हजार पौधों का होगा वृहद वृक्षारोपण, एक सौ अधिक स्थानों पर चलेगा अभियान*

आगामी 16 जुलाई हरेला पर्व के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरेला अभियान की तैयारियों, स्थलो, पौधों की उपलब्धता आदि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि शासन द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल को हरेला दिवस 16 जुलाई 2026 को 65 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि वन विभाग के सभी प्रभागों, विकास खण्डों, विद्यालयों तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के समन्वय से व्यापक स्तर पर पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लक्ष्य से दस हजार अधिक वृक्ष लगाए जाने का प्रयत्न सभी अपने-अपने स्तर से करें, जिलाधिकारी ने सभी विकास खण्डों एवं विद्यालयों से पौधों की मांग समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित तिथि से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण की जा सकें। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को भी निर्देशित किया कि सभी विभागों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर पौधे उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वृक्षारोपण अभियान का सफल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।

जनपद में वन विभाग द्वारा कुल 65 हजार पौधों का रोपण 114 स्थलों पर किया जाएगा। इसमें टिहरी वन प्रभाग, नई टिहरी द्वारा 20 हजार पौधे 34 स्थलों पर, नरेन्द्रनगर वन प्रभाग द्वारा 20 हजार पौधे 32 स्थलों पर, मसूरी वन प्रभाग द्वारा 10 हजार पौधे 17 स्थलों पर, टिहरी डैम वन प्रभाग (प्रथम), नई टिहरी द्वारा 07 हजार पौधे 14 स्थलों पर, टिहरी डैम वन प्रभाग (द्वितीय), उत्तरकाशी द्वारा 04 हजार पौधे 07 स्थलों पर तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग, उत्तरकाशी द्वारा 04 हजार पौधे 10 स्थलों पर रोपित किए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ सड़को के किनारे भी पौध रोपण किए जाने का निर्णय लिया  गया है।

बैठक में अधिकारियों को हरेला पर्व को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, डीएचओ अरविन्द शर्मा, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई अविनाश सैनी  आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत काश्तकारों को पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धीराज गर्ब्याल।

khabargangakinareki

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, अब नागरीय क्षेत्र में भी सुनी जाएंगे समस्याएं, होगा निदान” “नई टिहरी नगर पालिका में हुआ, जन जन की सरकार शिविर का आयोजन।

khabargangakinareki

19 जून 2024 को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जनपद के इन केन्द्रों में सिकल सेल के सम्बन्ध में लोगों को किया जाएगा जागरूक।

khabargangakinareki

Leave a Comment