Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालराजनीतिकविशेष कवर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी छाये रहे नैनीताल में।

  1. सरल स्वभाव के जाने पहचाने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी छाये रहे नैनीताल में । जहाँ पंत पार्क में चाय बनाई तो खिलाड़ियों के साथ खेल खलेते नजर आये वही सामाजिक कार्यकर्ता की तरह अस्पताल में मरीजों से मिलने गये।

रिपोर्ट । ललित जोशी /हर्षित जोशी।

नैनीताल। विगत दिवस सरोवर नगरी पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां अधिकारियों की बैठक लेकर गत दिवस दिशा निर्देश दिये वहीं आज सुबह सुबह मोर्निंग वाक के लिये निकले तो उन्होंने पहले बड़े बाजार का निरीक्षण कर आम जनमानस से मुलाकात की। वही पंत पार्क में चाय बनाते हुए नजर आये और लोगों को भी चाय पिलवाई।

वहीं स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात का हाल-चाल जाना। इस दौरान सी एम सिंह धामी ने पंत पार्क क्षेत्र में चाय की दुकान पर पहुंचे जहां उन्होंने खुद चाय बनाई और चाय पीने के साथ-साथ अपने सहयोगियों और अपने स्टाफ को भी चाय पिलाई….

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह में आज नैनीताल के दौरे पर हैं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल की बाजारों में जाकर स्थानीय व्यापारियों का हाल-चाल जाना साथ ही नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात कर उत्तराखंड की पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा की इस दौरान मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित डीसा खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ लंबा समय बिताया और फुटबॉल बास्केटबॉल खेल। इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल में रेसिंग ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोट्रफ समेत विभिन्न सुविधा नैनीताल को दिलाने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में चल रही अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर उत्तराखंड मे हॉकी के स्तर को बढ़ाये जाने को लेकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय दिवस उत्तराखंड समेत पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई छोटी सी पहल आज विश्व घर में फैल गई है। इस दौरान नेपाल से आए योगाचार्य के दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

Related posts

एम्स ऋषिकेश के आपातकाल चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आवश्यक संसाधनों व बेड क्षमता में बढ़ोत्तरी के बाद अत्यधिक गंभीर रोगियों के लिए शुरू किया गया रेड एरिया।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-चार दिवसीय ‘टिहरी वॉटर स्पोरट्स कप‘ का टिहरी बांध झील में शानदार आगाज।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-अवैध नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस को मिली सफलता, एक किलो चरस के साथ 1 तस्कर गिरफ्त में।

khabargangakinareki

Leave a Comment