Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में व्यापार मंडल के भारी विरोध के बाद जिलाधिकारी की पहल से लगा हस्त शिल्प मेला ।

स्थान नैनीताल ।

सरोवर नगरी में सजा हस्तशिल्प मेला।

रिपोर्ट । ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल में व्यापार मंडल के भारी विरोध के बाद जिलाधिकारी की पहल से हस्त शिल्प मेला लगा ।

जिसमें देशभर से व्यापारी अपने अपने सामान को लेकर पहुंचे हैं।
केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत लगाई गई दुकानों में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है ।

यहाँ बता दे वर्षों के कोविड काल के बाद शुरू हुए इस मेले में यहां गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कुछ अन्य राज्यों से प्रादेशिक वेश भूषा और हस्त शिल्प के आइटम ग्राहकों के लिए रखे गए हैं ।
इसमें साड़ियां, बेड कवर, चादर, फर्नीचर, ब्रास का सामान, हाथ से बने कागज के लिफाफे, जेवर, दर्द की आयुर्वेदिक दवा, उत्तराखंडी ऐपण, महिलाओं व बच्चों के प्रादेशिक कपड़े आदि सामान उपलब्ध है
जैसा कि मीडिया के माध्यम से बताया गया था व्यापार मंडल ने भारी विरोध किया था।
वहीं जिलाधिकारी के आदेश के बाद मेला दोबारा लग सका। जिससे बाहर से आये दुकान वालों ने जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल को धन्यवाद दिया।

 

Related posts

घनसाली ब्रेकिंग:-मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि।।

khabargangakinareki

अधिक ब्याज देने के नाम से ठगी करने वाले अभियुक्त हेम चन्द्र व विकास को पुलिस टीम ने धर दबोचा।

khabargangakinareki

प्रतिभा:-पिरूल वुमेन मंजू आर साह ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के देती है पिरूल घास से नये नये टिप्स।

khabargangakinareki

Leave a Comment