Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादून

आरोप:-अधिवक्ता मामले में एस डी एम की कार्यशैली को लेकर नैनीताल बार के अधिवक्ताओ ने किया प्रदर्शन।

अधिवक्ताओं ने एस डी एम कोर्ट के बाहर की नारेबाजी।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में अधिवक्ता मामले में एस डी एम की कार्यशैली को लेकर नैनीताल बार के आंदोलनरत अधिवक्ताओ ने किया  प्रदर्शन ।

अधिवक्ताओ ने एस डी एम कोर्ट के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुवे अपना विरोध दर्ज किया इस दौरान वक्ताओं ने सभा को संबोधित भी किया।

यहां सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि साथी अधिवक्ता के मामले में प्रशासन व एस डी एम ने जिस तरह अपने मातहतों को आदेश जारी किये उसका अधिवक्ता संघ घोर विरोध करता है क्योंकि वह आदेश न ही न्यायिक रूप से सही है न ही प्रशासनिक रूप से।

उन्होंने कहा की एक तथाकथित व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की धमकी देने पर प्रशासन कार्यवाही की बजाय अपने मातहतों अधिकारियों के साथ अधिवक्ता के घर पहुच जाता है जो कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता ।

उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले का समाधान नही किया जाता तब तक लगातार इस न्यायायल का लगातार विरोध जारी रहेगा ।
वही हल्द्वानी बार के पूर्व अध्य्क्ष रहे गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी बार इस मामले में पूर्णतया नैनीताल बार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

नैनीताल बार जो भी फैसला लेगी वह उसे मंजूर होगा कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार उल्टे सीधे आदेश जारी किये जा रहे है जो कतई स्वीकार नही किये जायेंगे।

मामले में पूर्व सचिव व अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी ने कहा एस डी एम द्वारा इस मामले में असंवैधानिक आदेश जारी किया गया है जो सरासर गलत है।

एस डी एम द्वारा लगातार ऐसे आदेश जारी किये जा रहे है जिसका एकजुट होकर विरोध किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान बार एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल हल्द्वानी बार के पूर्व अध्य्क्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व सचिव मनीष मोहन जोशी, बलवंत सिंह थलाल ,ज्योति प्रकाश सिंह ,बोरा उपसचिव किरन आर्य, दयाकिशन पोखरिया ,एम बी ढेला, गिरीश जोशी, अनिल हर्नवल, निखिल बिष्ट, शिवांशु जोशी, गिरीश बहुखंडी, दीपक साह ,गिरीश खोलिया, नितेन्द्र प्रसाद, सुंदर मेहरा ,समीर, हेमा आर्य आदि मौजूद रहे।

Related posts

कार्यवाही:- लाभार्थी को मनरेगा लाभ से वंचित करने पर ग्राम विकास अधिकारी पर की बड़ी कार्रवाई।

khabargangakinareki

22 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 तक कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का किया जाएगा आयोजन।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश” “पेयजल, मुआवजा संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश”

khabargangakinareki

Leave a Comment