Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

22 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 तक कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का किया जाएगा आयोजन।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में दिनांक 22 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 तक कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का आयोजन किया जाएगा।

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का दिनांक 22 अप्रैल, 2024 को प्रातः 09 बजे कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा शुभारंभ किया जायेगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस एस राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न स्थान से 105 प्रतिभागियों द्वारा अपना पंजीकरण करवाया गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन मंत्रा के सहयोग से क्या जा रहा है। टिहरी में विगत एक साल से उत्तराखंड के स्थानीय बच्चों को पैराग्लाइडिंग के ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं, जिसमें पैराग्लाइडिंग के पी-1, पी-2, पी-3, पी-4 की ट्रेनिंग करवाई जा गई है।

पहली बार उत्तराखंड के स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है।

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में विजेताओं हेतु 01 लाख, 75 हजार और 50 हजार का प्राइज मनी रखा गया है।

इस मौके पर जनपद के समस्त मीडिया बंधुओ को भी आमंत्रित किया गया है।

 

Related posts

जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी देने के बीएसएनएल को दिए कड़े निर्देश।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-टिहरी जनपद की नवनियुक्त महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत का जिला मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने किया जोरदार स्वागत।

khabargangakinareki

पत्रकार योगेश डिमरी पर हमला करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई :- राकेश राणा।

khabargangakinareki

Leave a Comment