Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश” “पेयजल, मुआवजा संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश”

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश”

“पेयजल, मुआवजा संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश”

सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 41 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, विद्युत, मुआवजा, पेंशन सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

जिलाधिकारी टिहरी ने बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी को भू-कानून के अनुपालन को लेकर पुनः विशेष अभियान चलाने तथा बिजली चोरी की रोकथाम हेतु नियमित जांच के निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारियों को वन भूमि एवं सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को अतिक्रमण वाले स्थलों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने को कहा। एवं जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल को राशन कार्ड सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों का सत्यापन समयबद्ध एवं गंभीरता से सुनिश्चित किया जाए ताकि योजनाओं का लाभ सही व्यक्तियों तक पहुंच सके।

इस दौरान तहसील प्रतापनगर के ग्राम ओखला निवासिनी तन्नु द्वारा अवगत कराया गया कि प्राथीनी ने वर्ष 2025 में  इण्टर की परीक्षा पास की थी, किन्तु अभी तक नन्दा गौरा योजना का लाभ नहीं मिल पाया। जिस पर डीपीओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।

तहसील जाखणीधार के ग्राम गराकोट, लामरीधार निवासी जगदीश सिंह पंवार द्वारा कोटी गराकोट मोटर मार्ग किमी 24 पर प्रार्थी का खेत बिना मुआवजे दिये काटने की शिकायत पर, ईई लोनिवि बौराडी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम घुड़‌साल गांव निवासियों प्रताप सिंह, नरेन्द्र सिंह मंगल सिंह, सुनीता देवी, सुशील सिंह द्वारा सौंग बांध में उनकी भूमि अर्जन की गयी थी, जिसमें आधा भूमि का ही मुआवजा दिया जा रहा है, जब तक पूर्ण अर्जन की गयी भूमि का मुआवजा नहीं दिया जायेगा, तब तक आधा नही लेने की बात कही जिसपर एसएलओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

तहसील नरेन्द्रनगर ग्राम आर्स निवासिनी ज्ञानदेई द्वारा पेयजल लाइन ठीक कराने तथा सरकारी राशन दिलाने की मांग पर सम्बन्धितों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए, तहसील टिहरी के ग्राम ग्वाड, नागदेव पथल्ड निवासी सोबत सिंह चौहान द्वारा बहेड़ा -नकोट मोटर मार्ग पर नारदाने से उनकी तीन नाली सिंचित भूमि क्षतिग्रस्त हो जाने की शिकायत की तथा आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई, साथ ही उन्होंने फसल का मुआवजा दिलाये जाने व भूमि को ठीक करने की मांग पर आपदा प्रबन्धन व लोनिवि को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्यकारी कले के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आरोप:- ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग पर रिपेयरिंग के कार्य में संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से मानकों के विपरीत कार्य किया करने का आरोप।

khabargangakinareki

इस विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के दौरान उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, कला एवं फिल्मों को बढ़ावा देने पर विशेष सत्र का किया गया आयोजन।

khabargangakinareki

High Court के आदेश के बाद सरकार ने Uttarakhand में गैर-सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटा ली

khabargangakinareki

Leave a Comment