Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडराजनीतिक

ब्रेकिंग:-जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने चौनडूंगरी, दसोला बडियार में ग्रामीणों की समस्या सुनी

जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने चौनडूंगरी, दसोला बडियार में ग्रामीणों की समस्या सुनी।

रिपोर्ट:- गोविंद रावत

जागेश्वर – अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने विकास खंड धौलादेवी के ग्राम पंचायत चौनडूंगरी, दसोला बडियार में पहुंचे पर ग्रामीणों ने विधायक मोहन सिंह महरा का फूल माला पहनाकर, गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

साथ विघायक ने विकास खंड धौलादेवी के ग्राम पंचायत चौनडूंगरी, दसोला बडियार में ग्रामीणों की समस्या सुनी । विधायक महरा ने कई समस्या का मौके पर ही समाधान किया। विघायक मोहन सिंह महरा ने बैठक में गावों के कार्यों के लिए 2 लाख रुपए विघायक निधि से देने की घोषणा की।

विघायक मोहन सिंह महरा ने केन्द्रीय, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

विघायक मोहन सिंह महरा ने कहा जागेश्वर विधानसभा का चहुंमुखी विकास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि जागेश्वर विधानसभा के प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ना मेरी प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीणों ने विधायक मोहन सिंह महरा का आभार जताया।

इस मौके पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत सदस्य डूंगरा सुरेंद्र सिंह महरा , दीवान राम आर्य , ग्राम प्रधान मोहन सिंह सिंगवाल , जगदीश कांडपाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बिष्ट , पूर्व प्रधान खेमानंद पालीवाल आदि ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने प्लास्टिक फ्री, डस्टबिन फ्री और गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए दिशा-निर्देश दिए।

khabargangakinareki

Anupam Kher ने Uttarakhand की फिल्म-अनुकूल नीतियों की सराहना की, उनका लक्ष्य इस क्षेत्र में अपनी नई फिल्म की 90% शूटिंग की योजना के साथ

khabargangakinareki

व्यापार:-उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का MOU।

khabargangakinareki

Leave a Comment