Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालविशेष कवर

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत को अधिकारी गम्भीरता से ले। डॉ संदीप तिवारी।

स्थान नैनीताल।

मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत को अधिकारी गम्भीरता से ले। डॉ संदीप तिवारी।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल पंचायत भवन में मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत को जनपद के मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने गम्भीरता से लिया है।
मुख्यमंत्री पोर्टल में प्राप्त शिकायत के सन्दर्भ में मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी एवं डीपीआरओ सुरेश बैनी द्वारा पाण्डे गांव स्थित पंचायत भवन एवं निर्माणाधीन होटल का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 तिवारी ने मौके पर पाया कि पंचायत भवन में प्रत्यक्ष रूप से अतिक्रमण प्रतीत नही हुआ एवं होटल निर्माण के सम्बन्ध में जो शिकायत दर्ज हुई वह शिकायत प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित है।

उन्होंने कहा कि होटल के निकट पूर्व से ही गैस गोदाम निर्मित है। श्री तिवारी ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया कि लोक निर्माण,अग्निशमन, प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त जांच किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 तिवारी ने आयुक्त एवं जिलाधिकारी को प्रेषित निरीक्षण आख्या में अनुरोध किया है कि लोक निर्माण, अग्निशमन, प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कराना उचित होगा।

Related posts

ब्रेकिंग:-गदर 2: 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर के बाद कि कहानी एवं पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड।

khabargangakinareki

बर्फवारी से ढका पूरा उत्तरकाशी जनपद का पहाड़ी क्षेत्र

khabargangakinareki

2022 की करारी हार पचा नहीं पा रही है कांग्रेस

khabargangakinareki

Leave a Comment