Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने छावनी परिषद नैनीताल भवाली रोड स्थित पार्किंग मैदान का किया निरीक्षण ।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया तमाम स्थानों का निरीक्षण।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने छावनी परिषद नैनीताल भवाली रोड स्थित पार्किंग मैदान का निरीक्षण किया।
वही उन्होंने कहा कि इस पर शासन ने बहुत तेजी से कार्य किया है।
उत्तराखण्ड सरकार ने सम्बन्धित विभाग से इस स्थान की रिर्पोट मांगी है।

जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह अपने तरीके से इस पर कार्य कर रहा है।

छावनी परिषद क्षेत्र में वर्तमान में जहॉ-जहॉ पर पर्यटकों द्वारा वाहन खड़े किया जाते है पर्यटकों द्वारा उनका चार्ज लिया जाता है।

पूर्व में इस स्थान का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है।
उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि इस छावनी परिषद के पार्किंग स्थल पर लगभग 52 पेड़ हैं जिनकी स्वीकृति के लिए भारत सरकार को पत्र भेजा गया है।
जानकारी के मुताबित वनाधिकारी को केवल पॉच पेड़ काटने की स्वीकृति प्रदान की गई है, उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा उक्त पत्र का जवाब आने के बाद यहॉ की पार्किंग बनाने की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
इस मौके पर छावनी परिषद के सीईओ वरूण कुमार, ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, कार्यालय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र, परामर्शदाता कुंवर सिंह कबडोला, मनोनीत सदस्य बहादुर सिंह रौतेला, व्यवस्थापक राष्ट्रीय उद्योग व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान कैंट के चन्दन सिंह अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आनन्द सिंह बिष्ट, विमला अधिकारी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, दया किशन पोखरिया, मोहित लाल साह के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

दुःखद ख़बर:- स्कूटी सवार दुर्घटना के शिकार, दोनों की मौके पर ही मौत।

khabargangakinareki

AI could become threat for many jobs: Geoffrey Hinton

बड़ी ब्रेकिंग:-जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ 85 बच्चों को कोरोना ने लिया अपनी करवट में

khabargangakinareki

Leave a Comment