Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंग:-रामलीला मंचन से समाज में अपने पन का एहसास होता है। मारुति साह।

स्थान । नैनीताल।

रामलीला मंचन से समाज में अपने पन का एहसास होता है। मारुति साह।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास रामलीला का मंचन किया गया था । जो भगवान राम के राज्याभिषेक के बाद समापन्न हो गया।
यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा, आदर्श रामलीला कमेटी सूखाताल , श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के अलावा तल्लीताल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चली रामलीला का समापन हो गया है।

देर रात तल्लीताल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया जा रहा था।
जिसमें भगवान श्री रामचन्द्र का राज्याभिषेक रामेश्वर साह के घर में किया गया। जिस दौरान भगवान राम की पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया औऱ जमकर भजनों कीर्तन का दौर जारी रहा।
इस अवसर पर तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह ने बताया ।

भगवान राम चन्द्र का राज्याभिषेक कई वर्षों से मारुति साह परिवार के द्वारा किया जाता है।

इस दौरान उन्होंने कहा राज्याभिषेक अवसर पर भगवान राम व उनकी सेना को गद्दी सोंपी जाती है।

इस दौरान भगवान के भजन आदि का आयोजन किया जाता है।
मारुति साह ने कहा कई वर्षों से यह आयोजन उनके घर में किया जाता है।
उन्होंने कहा भगवान श्री राम का राजतिलक सेवा के रूप में होता है। जिस दौरान भजन कीर्तन आदि किये जाते हैं।

श्री शाह का कहना है समाज में प्यार, प्रेम, धर्म का व अपने पन का एहसास होता है।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के दिशा-निर्देशन में विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार के क्षेत्र में सशक्त होते युवा।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-नौगॉव बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जनसरोकार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के उठाए मुद्दे

khabargangakinareki

Aaj Ka Rashifal: 10 सितम्बर रविवार का पंचांग और राशिफल, जानिए कैसा रहेगा भाग्य…

cradmin

Leave a Comment