Khabar Ganga Kinare Ki
उत्तराखंड

हादसा: परिवार सहित ऋषिकेश आया था NRI पर्यटक, गंगा मे लापता…


जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्वामीनारायण घाट पर स्नान करते हुए एक प्रवासी भारतीय पर्यटक गंगा में डूब गया, जिसका पता नहीं चल पाया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें गंगा में काफी तलाश किया, मगर उनका पता नहीं चल पाया।

एनआरआई प्रगणेश ओनधिया (59 वर्ष) पुत्र नटवरलाल, निवासी 38 एलेमेंट क्लोज पिन्नर लंदन अपनी पत्नी पिंकी व पुत्र आनंद के साथ ऋषिकेश घूमने आये थे। मुनिकीरेती थाना के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7:45 बजे वह स्वामीनारायण घाट पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान वह गंगा नदी में बह गए। सूचना पाकर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी प्रयासों के बावजूद उनका गंगा में कहीं पता नहीं चल पाया।

Related posts

उप जिलाधिकारी घनसाली की अध्यक्षता में तहसील घनसाली सभागार में किया गया बैठक का आयोजन  ।

khabargangakinareki

रैकिंग में 14 वें स्थान पर चमका एम्स ऋषिकेश देश के शीर्ष 50 चिकित्सा संस्थानों की सूची जारी।

khabargangakinareki

महिलाओं के लिए मिसाल बनी सुनीता सजवाण।” ’एन.आर.एल.एम. से जुड़कर तहसील बनी आत्मनिर्भर।”

Leave a Comment