Khabar Ganga Kinare Ki
उत्तराखंड

हादसा: परिवार सहित ऋषिकेश आया था NRI पर्यटक, गंगा मे लापता…


जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्वामीनारायण घाट पर स्नान करते हुए एक प्रवासी भारतीय पर्यटक गंगा में डूब गया, जिसका पता नहीं चल पाया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें गंगा में काफी तलाश किया, मगर उनका पता नहीं चल पाया।

एनआरआई प्रगणेश ओनधिया (59 वर्ष) पुत्र नटवरलाल, निवासी 38 एलेमेंट क्लोज पिन्नर लंदन अपनी पत्नी पिंकी व पुत्र आनंद के साथ ऋषिकेश घूमने आये थे। मुनिकीरेती थाना के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7:45 बजे वह स्वामीनारायण घाट पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान वह गंगा नदी में बह गए। सूचना पाकर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी प्रयासों के बावजूद उनका गंगा में कहीं पता नहीं चल पाया।

Related posts

बाल विकास परियोजना भिलंगना टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक होने वाले पोषण माह में करवाई जा रही है विभिन्न गतिविधियां।

khabargangakinareki

चमोली हादसे के जिम्मेवारो पर शिकंजा:-देशभर में चमोली क्षेत्र में एसटीपी पर हुए हादसे के लिए जिम्मेदार कंपनियों की कारगुजारियों के चलते हो सकती है ये कार्यवाही।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहुँचे नैनिताल, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा व छोलिया नृत्यदल द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

khabargangakinareki

Leave a Comment