Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने झंडारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों,अधिकारियों व कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हम सभी भारतीयों के लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार और उत्सव का दिन है। एम्स की कार्यकारी निदेशक ने कहा कि सभी चिकित्सकीय पेशेवरों को आने वाली प्रत्येक चुनौतियों को स्वीकार कर हरवक्त अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होंने चिकित्सकीय सेवाओं में बुलंदियां हासिल करने के लिए हुनर और काबिलियत के साथ ही कुशल व्यवहार को भी नितांत आवश्यक बताया।

इस दौरान उन्होंने संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और भविष्य की योजनाओं को बेहतर गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित करने की बात भी कही। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के द्वारा किये गए बेहतर कार्यों की प्रशंसा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व संस्थान परिसर में विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और एम्स सुरक्षा विभाग की ओर से गठित पाइप बैंड टीम द्वारा किया गया शानदार प्रदर्शन विशेष सराहनीय रहा।

समारोह में डीन (एकेडमिक्स) प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, डीन रिसर्च प्रो. शैलेन्द्र हांडू, डॉ संजीव कुमार मित्तल, डॉ मीनाक्षी धर, डॉ रोहित गुप्ता, डॉ रविकांत, डॉ अंकुर मित्तल, प्रो. स्मृति अरोड़ा सहित सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ले0 कर्नल राजेश जुयाल आदि कई फेकल्टी सदस्य व स्टॉफगण मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन शाखा भिलंगना जनपद टिहरी गढ़वाल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धनियाल की अध्यक्षता में बी आर सी भिलंगना में आयोजित हुई।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-अंकिता भंडारी हत्याकांड की 18 नवम्बर को होगी सुनवाई।

khabargangakinareki

CM Dhami 24 December को Uttarakhand में 200 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, जिससे 1,376 पदों के लिए परिणाम की घोषणा

khabargangakinareki

Leave a Comment