Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

जिलाधिकारी , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 16 नवम्बर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० पौखाल* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 285 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अनिल सकलानी द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

नव गठित जिला पंचायत बैठक में सड़क, विद्यालय, अस्पताल व आवारा पशु की समस्याएं रहे प्रमुख मुद्दे।

khabargangakinareki

Uttarakhand Cabinet: आज Cabinet Meeting में होंगे कई अहम फैसले, कर्मचारी सेवाओं से जुड़े रखे जा सकते हैं प्रस्ताव

khabargangakinareki

मतदेय स्थलीय एजेंट की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न।

khabargangakinareki

Leave a Comment