Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेश विदेश की खबरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

बड़कोट में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जनजागरुकता अभियान।

बड़कोट में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जनजागरुकता अभियान।
सुभाष बडोनी/उत्तरकाशी

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निदेशों के क्रम में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गत 1 मई 2024 से प्रदेश भर में चलाये जा रहे 2 माह के नशामुक्त अभियान को *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी* के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा शत्-प्रतिशत सफल बनाने जाने एवं युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने हेतु लगातार नशामुक्त जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन/ युवाओं को जागरुक किया जा रहा है।

इसी क्रम में बडकोट पुलिस टीम द्वारा थाना बड़कोट क्षेत्र के दोबाटा, खरादी, राजस्तर आदि स्थानों पर नशे के दुष्प्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये रैली निकालकर युवाओं व स्थानीय लोगों को नशे से अपने आप को दूर रखने की हिदायत दी गई।

वहीं इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि नशा हमें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रुप से नुकसान पहुंचाता है।

यह हमारी सामाजिक व पारवारिक ख्याति को नष्ट कर जीवन को तबाह कर देता है।

लोगों को नशे से दूरी बनाकर खेलकूद व व्यायाम को अपने दैनिक दिनचर्चा में जोडकर स्वस्थ व बेहतर जीवन यापान हेतु जागरुक किया गया।

Related posts

Miss Universe 2021: ऋषिकेश के योगगुरु अमृत थे हरदम साथ, हरनाज ब्रह्मांड के फलक से तोड़ लायी ताज

cradmin

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami ने 2025 तक राज्य को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया, जागरूकता और कार्रवाई के माध्यम से

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस मेडिकल सेवा के विधिवत उद्घाटन को अभी एक पखवाड़े से अधिक का समय बाकी , यह सेवा बनने जा रही देश के अन्य बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक मिसाल।

khabargangakinareki

Leave a Comment