Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

चम्बा विकासखण्ड में न्याय पंचायतवार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को किट वितरण का रोस्टर जारी।

‎‎
‎*चम्बा विकासखण्ड में न्याय पंचायतवार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को किट वितरण का रोस्टर जारी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत सामग्री एवं किट वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शासन एवं बोर्ड द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

‎जनपद टिहरी गढ़वाल में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार श्रमिकों को स्वास्थ्य/हाइजीन किट, पोषण किट एवं शिक्षण किट वितरित की जा रही हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आइशा ने बताया कि नगर क्षेत्र में 17 अगस्त को नगरपालिका के वार्ड संख्या 01 से 06 तक पंजीकृत श्रमिकों को किट वितरित की गई है, जबकि 18 अगस्त को नगर पालिका हाॅल बौराड़ी में वार्ड संख्या 07, 08, 09, 10 एवं 11 में किट वितरण किया जाएगा।

‎इसी क्रम में विकासखण्ड चम्बा में भी न्याय पंचायतवार किट वितरण का रोस्टर निर्धारित किया गया है। 19 अगस्त को पागरखाल के पंचायत भवन, 20 अगस्त को डडूर के धारकोट पंचायत भवन, 21 अगस्त को जगधार के बादशाहीथौल पंचायत भवन, 22 अगस्त को नकोट पंचायत भवन, 24 अगस्त को विरोगी के गौंसारी बारातघर, 25 अगस्त को पलास पंचायत भवन, 26 अगस्त को दिखोलगांव पंचायत भवन, 27 अगस्त को देवरी पंचायत भवन तथा 29 अगस्त को चोपड़ियाल गांव पंचायत भवन में किट वितरण किया जाएगा।

‎श्रम प्रवर्तन अधिकारी आइशा ने बताया कि बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को *तीन प्रकार की किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें हाइजीन किट, पोषण किट एवं शिक्षण किट* शामिल हैं। *शिक्षण किट केवल ऐसे पंजीकृत श्रमिकों को दी जाएगी, जिनके बच्चों की आयु 18 वर्ष से कम है। यह सुविधा अधिकतम दो बच्चों के लिए अनुमन्य होगी।*

‎उन्होंने बताया कि किट वितरण के साथ-साथ श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए प्रत्येक वितरण दिवस पर चिकित्सा जांच वाहन मौके पर उपलब्ध रहेगा, जिसमें पंजीकृत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

‎श्रम प्रवर्तन अधिकारी आइशा ने श्रम विभाग मेंपंजीकृत श्रमिकों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

‎*

Related posts

डीएम टिहरी ने गुलाब पथ योजना का किया लोकार्पण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में आयोजित हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर स्वरचित काव्य पाठ का आयोजन किया गया।

khabargangakinareki

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने न्याय पंचायत सियाकेम्पटी में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

khabargangakinareki

Leave a Comment