Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से की यह मांग, साथ ही दी यह बड़ी चेतावनी।।

श्रीनगर /कीर्तिनगर
दिनांक 8/10/2024 को गुरिल्ला संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल,प्रसाद भट्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश,प्रसाद गेरोला एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी महावीर,सिंह रावत ने सरकार से की यह मांग।
गुरिल्लाओँ के लंबे आंदोलन और उनके प्रशिक्षण और देशभक्ति की भावंना को देखते हुए उनकी तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाए।
अब और अधिक विलंब से लिए गए निर्णय से गुरिल्लाओं में रोश व्याप्त हो रहा है ऐसे में सरकार को दृढ़ इच्छा शक्ति तथा सहानुभूति को देखते हुए ठोस पहेल करनी होगी जबकि गुरिल्लाओं के संबंध में राज्य सरकार कई बार पूर्व के शासनादेशों के अनुपालन के संबंधित विभागों को कड़े निर्देश देने चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गुरिल्लाओँ को कई बार आश्वासन के अनुरूप अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो गुरिल्ला फिर पुनः नवंम्बर माह के लास्ट सप्ताह या दिसंबर माह के फस्ट सप्ताह में देहरादून में सी.एम. आवास घेराव करने पर वाध्य होना पड़ेगा ,जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गुरिल्लाओँ के साथ बार-बार छल कर रही है और सिर्फ झूठा आश्वासन दे रही है।
उन्होंने कहा कि जबकि 29 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री जी एवं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी जी ने विभिन्न विभागों के सचिव एवं उच्च अधिकारियों को गुरिल्लाओं के समायोजन है तो अपने-अपने विभागों से रिक्तिकांओं की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने कहा कि अब 8 या 9 महीने बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ है।
वहीं उसके बाद फिर गुरिल्लाओं ने 2 सितंबर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री आवास घेराव का निर्णय लिया था किंतु शासन से वार्ता का न्योता आने पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल विशेष सचिव उत्तराखंड शासन श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल जी से वार्ता हुई थी जिसमें विशेष सचिव द्वारा तमाम विभागों से विस्तृत आख्या/अनुपालन आख्या अभिलंब मांगी गई थी ।

उन्होंने बताया कि आज तक तमाम विभागों द्वारा अनुपालन आख्या नहीं प्रेषित की गई है।
जो की अत्यधिक पीड़ा दायक है जो की प्रतीत होता है कि शासन प्रशासन बेहद लापरवाही या जानबूझकर देशभक्त गुरिल्लाओं के मामंले को लटकाया जा रहा है।
अब इस कारण संगठन में काफी रोष व्याप्त है यदि सरकार ने एक माह के अंदर गुरिल्लाओं के प्रति ठोस निर्णय नहीं लिया तो गुरिल्ला फिर नवंबर माह के आखिरी सप्ताह या दिसंबर माह में देहरादून सी.एम. आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

Related posts

ब्रेकिंग:-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वें शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि ।

khabargangakinareki

Mother’s Day 2024: इस मदर्स डे पर मां को दें कुछ खास तोहफा? हमेशा हैप्पी रहेंगी आपकी मॉम

khabar1239

उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का हुआ शुभारंभ।** **कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने किया मेले का उद्घाटन।

khabargangakinareki

Leave a Comment