Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकविशेष कवर

नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु सभी नामित नोडल अधिकारी समय से समुचित व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।-जिलाधिकारी

‘‘नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु सभी नामित नोडल अधिकारी समय से समुचित व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।-जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल‘‘

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 की पूर्व तैयारियों को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।

वहीं उन्होंने एसडीएम को सभी मतदान केन्द्र/मतदेय स्थलों को चेक करने तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर संवेदनशील मतदेय स्थलों की सूची फाइनल कर गोपनीय रखने को कहा गया।

सभी नोडल अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का अध्ययन कर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी आने-अपने निकाय में निर्वाचन कार्य के नोडल अधिकारी होंगे और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की सहायता एवं आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये गये।

नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 को सुचारू एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कार्मिक व्यवस्था, प्रशिक्षण, कन्ट्रोल रूम, वाहन एवं यातायात व्यवस्था, मतदान एवं मतगणना सामग्री/लेखन सामग्री, मतपत्र, टेण्ड बैरिकेटिंग/प्रकाश, साउण्ड एवं सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, कम्प्यूटराइज्ड ड्यूटी, मीडिया, मतपेटी प्रशिक्षण, आचार संहिता, खानपान, डाक मतपत्र, स्वास्थ्य व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, मतदाता सूची, प्रेक्षकों की व्यवस्था, निर्वाचन व्यय लेखा, कम्प्यूटर एवं अन्य सामाग्री, पोलिंग स्टेशन ए.एम.एफ., लीकर मॉनिटरिंग, वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी, रूट चार्ट, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर और कानून व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय नामित किये गये हैं।
सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों को तत्काल शुरू करने तथा अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम के.के. मिश्रा, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम अपूर्वा सिंह व संदीप कुमार सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश में आयोजित स्तन कैंसर स्वास्थ्य शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोगियों और उनके तीमारदारों को इस बीमारी के प्रति जागरुक किया गया।

khabargangakinareki

निवेश पर चर्चा के लिए CM Dhami और राज्यपाल Gurmeet Singh पतंजलि का दौरा करेंगे, सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर की अटकलें

khabargangakinareki

Congress रणनीतिक नियुक्तियों और जमीनी स्तर की ताकत और वरिष्ठ नेतृत्व की भागीदारी पर जोर देकर Uttarakhand Lok Sabha चुनाव की तैयारी

khabargangakinareki

Leave a Comment