Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्म दिवस :- राकेश राणा।

*सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्म दिवस :- राकेश राणा*

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपीए की चेयरपर्सन राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी का 79 वां जन्म दिवस सद्भावना दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा रावत के द्वारा महिला कांग्रेस की बहनों को सोल ओढ़कर सम्मानित किया गया

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री विजय गुनसोला ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी का जीवन सादगी ,प्रेम, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है उनकी राजनीतिक यात्रा ने देश को एक नई दिशा दिखाई है उनकी सेवा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता की प्रेरणा लाखों लोगों को मिलती है हम सभी कांग्रेस परिवार के लोग भगवान बद्री विशाल से उनके स्वस्थ चिरायु एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्षआशा रावत ने कहा कि लगातार पांच बार लोकसभा की संसद सदस्य होने के बाद वह छठवीं बार राज्यसभा की निरोध सांसद निर्वाचित हुई लेकिन वे हमेशा अपने जीवन में प्रेम सादगी अहिंसा त्याग सद्भावना जैसे विचारों में चलकर अपने सभी शुभचिंतकों को प्रेरित करते हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत , उपाध्यक्ष सुषमा दुमोगा ,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री विजय गुनसोला प्रदेश सचिव सैयद मुसरफ़ अली पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अनीता रावत,अनीता शाह, विनीता भंडारी मधु कोटनाला आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related posts

धनोल्टी-नैनबाग क्षेत्र में एसडीएम न्यायालय की साप्ताहिक सुनवाई व्यवस्था निरंतर जारी, अब ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ सकेंगे नागरिक।

khabargangakinareki

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री सेंथिल बालाजी को कोर्ट से नहीं मिली राहत, सुनवाई से इनकार

khabargangakinareki

नैनीताल पुलिस द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था ; स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कैंची धाम में श्रद्धा का सैलाब।

khabargangakinareki

Leave a Comment