Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

गणतंत्र पर्व पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने ध्वजारोहण किया ।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संविधान सभा के मनीषियों का भावपूर्ण स्मरण किया।

रविवार को एम्स ऋषिकेश में गणतंत्र दिवस पर कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. मीनू सिंह ने विधिवत झंडारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा संस्थान में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डाला, साथ ही अस्पताल में लगातार बढ़ रहे गंभीर मरीजों की संख्या के मद्देनजर जनसुविधाओं को बढ़ाए जाने के क्रम में नवनिर्मित एनआईसीयू व निर्माणाधीन आईसीयू आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने एम्स के विस्तारीकरण के तहत किच्छा, उधमसिंहनगर में निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर की प्रगति संबंधी जानकारी के साथ साथ अवगत कराया कि क्षेत्रवासियों को जल्द एम्स के इस सेंटर में समुचित चिकित्सा सुविधा मिलने लगेगी।

गणतंत्र पर्व पर संस्थान की ओर से विभिन्न विभागों के कार्मिकों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मान से नवाजा गया।

जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह के संचालन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में डीन (एकेडमिक) प्रोफेसर डॉ. जया चतुर्वेदी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर बी. सत्यश्री, उप निदेशक( प्रशासन) ले.कर्नल अमित पाराशर समेत फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक,अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand Cabinet: राज्य में घर बैठे registration की प्रक्रिया को मंजूरी: लोगों को online सुविधा और सुरक्षा, भूमि और संपत्ति का registration

khabargangakinareki

प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की धर-पकड़ निरन्तर जारी,

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-वाटर स्पोर्टस एडवेंचर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय क्याकिंग एण्ड कैनोइंग स्प्रिंट महिला एवं पुरुष का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन।

khabargangakinareki

Leave a Comment