Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा।

मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा। जिला न्यायालय की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रेनू पन्त ने अपने पति स्व नवल किशोर की याद में मरीजों को बांटे फल व बिस्कुट।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी

नैनीताल।। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मौसम परिवर्तन होने से लोग बीमार पड़ने लग गये हैं।
जिसके चलते स्थानीय बी डी पांडे अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है।
इस मौके पर नैनीताल ज़िला न्यायालय नैनीताल की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रेनू पंत ने अपने पति स्व नवल किशोर पन्त की जयंती पर बीडी पांडे ज़िला अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मिली व उनका हाल- चाल जाना तथा अस्पताल में भर्ती समस्त मरीज़ो को फल व बिस्किट वितरित किये।

यहाँ बता दें मरीजों की भर्ती होने से अस्पताल में साफ सफाई के साथ ही हर वार्ड में सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता कर दिया है।
मौसम के परिवर्तनकी शुरूआत हो चुकी है। दिन में चटक धूप के चलते उमस हो रही है। लेकिन शाम और सुबह ठंड महसूस की जा रही है।
जिसके चलते अब लोग बीमार पड़ने लगे हैं और बीडी पांडे अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है।
वहीं अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की भी संख्या बढ़ने लगी है।

मरीजों की संख्या को देख अस्पताल प्रबंधन भी सतर्क हो गया है । पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
जिसके चलते वार्डों को तैयार रखा गया है।
वहीं डॉक्टरों को भी मरीजों के उपचार के साथ जरूरी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लाेगों से अपील भी की है कि बदलते मौसम में लोग खान पान का विशेष ध्यान दें।

बीमार होने पर अस्पताल में डॉक्टरों से ही उपचार कराएं। बिना डॉक्टरी सलाह के दवा ना लें।

Related posts

Uttarakhand Land ownership in limbo: 10 जिला मजिस्ट्रेटों ने रिपोर्ट में देरी की, Cabinet उप-समिति ने Uttarakhand में त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया

khabargangakinareki

पंचायती राज व्यवस्था राजीव गांधी की देन है:- ललित फर्स्वाण।

khabargangakinareki

न्याय पंचायत खसेती में डीएफओ टिहरी एवं न्याय पंचायत आमणी में सीडीओ टिहरी की अध्यक्षता में शिविर सम्पन्न।

khabargangakinareki

Leave a Comment