Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

बड़ी जदोजहद के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की दीपा व कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनी उपाध्यक्ष। जलूस पर रोक। जिला पंचायत अधिवक्ता ने अपने पद से दिया त्याग पत्र।

स्थान। नैनीताल।
बड़ी जदोजहद के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की दीपा व कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनी उपाध्यक्ष। जलूस पर रोक।
जिला पंचायत अधिवक्ता ने अपने पद से दिया त्याग पत्र।
रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को आज अमलीजामा पहनाया गया । जिसमें भाजपा की दीपा दरमवाल एक वोट से विजयी घोषित की गई ।वही कांग्रेस की देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद पर विजयी रही उनके और दूसरे प्रत्याशी भाजपा के दोनों के मत बराबर हुए जिस पर ट्रास करते हुए देवकी बिष्ट के नाम आने पर घोषित कर दिया गया।

यहाँ बताते चलें विवादों में घिरा रहा नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर बीते 14 अगस्त को 27 सदस्यों में से 22 सदस्य ही मतदान कर पाए थे।
जबकि पांच सदस्यों का अपहरण के बाद कांग्रेस कोर्ट में पहुँची थी।तो कोर्ट के निर्देशो के बाद पुलिस लापता सदस्यों को खोजने में जुटी थी लेकिन देर शाम तक जब पुलिस के हाथ खाली रहे तो फिर चुनाव को शाम पांच बजे रोक दिया गया था ।
और देर शाम हुई मतगणना के बाद परिणाम को सुरक्षित रख लिया गया था। जिसके बाद आज मंगलवार को जिला कोषागार में परिणामो की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल को 11 मत हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 मत हासिल हुए हैं वही एक मत रद्द माना गया है।
उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर मत हासिल हुए जिसके बाद टॉस के माध्यम से देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजई हुई।
जिला प्रशासन ने विजयी प्रत्यशियों को आगाह किया है कोई भी जलूस आदि नही निकलेगा।
इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत के अधिवक्ता रविन्द्र सिंह बिष्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।

Related posts

ब्रेकिंग:-सोमवार को भी बंद रहेंगे इस जनपद के स्कूल।

khabargangakinareki

*मुनि की रेती में जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, खेलो इंडिया की टीमे बनी विजेता।

khabargangakinareki

जनगणना–2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

khabargangakinareki

Leave a Comment