Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

गुरू गोबिंद सिंह तथा चारों साहिबजादों की महान शहादत को मुख्यमंत्री ने श्रदापूर्वक नमन किया। साथ ही गुरुद्वारे में मत्था टेका।

स्थान।नैनीताल।
गुरू गोबिंद सिंह तथा चारों साहिबजादों की महान शहादत को मुख्यमंत्री ने श्रदापूर्वक नमन किया। साथ ही गुरुद्वारे में मत्था टेका।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मथ्था टेका ।
तथा वीर बाल दिवस के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके चारों साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह—की महान शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम एवं अनोखा अध्याय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने हेतु वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा, उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।

यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनका यह बलिदान नई पीढ़ी को साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बने रहने की शक्ति देता है।

इस अवसर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गुरू सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगेंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह नोनू, संदीप सिंह, गुरुप्रीत सिंह, जीत सिंह आनंद, जगजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसमीत सिंह, सतनाम सिंह, हरनमन सिंह, अजीत सिंह के अलावा आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी व प्रशासनिक अधिकारी आदि शामिल रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में संस्थान द्वारा होने वाली विशाल स्वस्थ जीवन शैली साईकिल रैली का आयोजन।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- सरोवर नगरी नैनीताल में स्वच्छता स्तर को बढ़ावा देने के लिए, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हर्षिल-मुखबा की प्रस्तावित यात्रा को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही है।

khabargangakinareki

Leave a Comment