Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

यहां नशामुक्ति के तहत मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण।

नशामुक्ति के तहत मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी के उत्तराखंड को नशामुक्त राज्य बनाए जाने के लक्ष्य के तहत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में बीते शुक्रवार को मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।

औषधि निरीक्षक टिहरी ऋषभ धामा ने बताया कि शुक्रवार को मुनि की रेती, तपोवन एवं शिवपुरी में स्थित मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लाइसेंस की शर्तों की जाँच की गई एवं फार्मासिस्ट की मौके पर उपलब्धता भी जाँची गई।

इसके साथ ही एक्सपायरी दवाओं के रख-रखाव की समीक्षा की गई तथा मनोप्रभावी दवाओं की बिना चिकित्सक के पर्चे पर बिक्री न करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कुछ दवा दुकानों में अनियमितताएँ पाई गईं, जिन पर मौके पर ही संबंधित दुकानों का क्रय-विक्रय (सेल-परचेज) तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।

 

Related posts

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में धूमधाम से मनाया पर्यावरण दिवस, इस अवसर पर एक पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन ।

जीवन बचाने को बड़ी आंत से बना दी भोजन की नयी आहार नली – 13 महीनों से ट्यूब से भोजन ले रही थी महिला, 7 घंटे चला ऑपरेशन – एम्स के डाॅक्टरों की उपलब्धि, टीम वर्क से मिली सफलता।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

khabargangakinareki

Leave a Comment