Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवर

यूसीसी को वर्ष एक पूर्ण होने पर समान नागरिक दिवस का आयोजन किया गया।

स्थान। नैनीताल।
यूसीसी को वर्ष एक पूर्ण होने पर समान नागरिक दिवस का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत उत्तराखंड में यूसीसी के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समान नागरिक दिवस का आयोजन नगर पालिका के सभागार में किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रथम रोहिताश शर्मा ने उपस्थित महिला समूह व अन्य जन- समूह को यूसीसी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अभियोजन विभाग से उपस्थित सुनीता बोरा वह शिवांजलि शर्मा द्वारा समान नागरिक संहिता की कानूनी जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहताश शर्मा ने कहा
रूढ़िवादी विचारों का यूसीसी के अंर्तगत त्याग किया गया है। जैसे कि पहले महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखा जाता था अब ऐसा नहीं होगा सबके लिए एक समान नियम होगें। पक्षपात नही होगा बेटा बेटी में फर्क नहीं रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन चंदन भंडारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी द्वितीय दीपेंद्र बमोला, लेखाकार- सिद्धार्थ शर्मा सीएम सीमा पांडे,मुख्य सफाई निरीक्षक अमित चौधरी, सीमा कुंवर, सोनू तिवारी सहित महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थी

Related posts

ब्रेकिंग:-पुलिस ने होटल पर की छापेमारी, अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर की बडी खेप हुई बरामद।

khabargangakinareki

2022 में रिपोर्ट किए गए मामलों में गिरावट के बावजूद, Uttarakhand में cyber crime बढ़ रहा है: NCRB डेटा राज्य police के लिए आश्चर्यजनक रुझान और चुनौतियों का खुलासा करता है।

khabargangakinareki

Uttarakhand Lok Sabha Election: CM धामी ने बनाया रोडमैप, चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने की तैयारी

khabargangakinareki

Leave a Comment