Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी ने किया ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश।

जिलाधिकारी टिहरी ने किया ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश”

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा 26 जनवरी, 2026 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में ध्वजारोहण किया गया।

वहीं उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को संविधान के अनुरूप चलने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज विश्व के परिपेक्ष में हम देख सकते हैं कि हमारा संविधान कितना मजबूत है और हम पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।

इसके साथ उन्होंने सभी को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा संविधान की संप्रभुत्व को बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्कूल बच्चों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, अध्यापक एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-राजकीय महाविद्यालय कुणीघार मानिला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन।

khabargangakinareki

Akshaya Tritiya 2024: क्या आज सोना खरीदना चाहिए? जाने, विशेषज्ञों का सुझाव

khabar1239

राजकीय पॉलीटेक्निक बछेलीखाल में द्वितीय चरण के वर्कशॉप भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ मंत्री तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन के द्वारा सम्पन्न किया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment