Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनपौड़ी गढ़वालीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी कर रहे 06 नेपालियों को जनपद पुलिस ने किया गिरफ्तार

*यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी कर रहे 06 नेपालियों को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार*

प्रचलित यात्रा काल में नशे एवं शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने सभी अधीनस्थों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत स्थित भीरी, काकड़ागाड़, कुण्ड व चोपता क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान 06 नेपाली मूल के व्यक्तियों के कब्जे से अलग-अलग मात्राओं में 52 पव्वे एवं 52 अद्धे सोलमेट व्हिस्की, 28 बोतल एवं 26 अद्धे मैक्डॉवल नम्बर 1 व्हिस्की *(कुल मात्रा बोतल के अनुसार 78 बोतल)* अवैध शराब की बरामदगी हुई। इनके द्वारा यह शराब अपने-अपने पिट्ठू बैगों में ले जायी जा रही थी।
इनके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण
1 करन पुत्र बिल बहादुर निवासी ग्राम सुरखेत, जिला रापोति, नेपाल
2 गोपाल बहादुर पुत्र धन बहादुर निवासी ग्राम सुरखेत, जिला रापोति, नेपाल
3 टेक बहादुर पुत्र देवचन्द्र निवासी ग्राम दांग, जिला कैलागि, नेपाल
4 विक्रम मल्ला पुत्र केसर सिंह निवासी ग्राम सिरी, जिला मुगू, नेपाल
5 प्रेम मल्ला पुत्र सूर्य बहादुर निवासी ग्राम सिरी, जिला मुगू, नेपाल
6 बैराभ मल्ला पुत्र सुत्त बहादुर निवासी ग्राम सिरी, जिला मुगू, नेपाल

ये सभी प्रचलित यात्रा काल में सोनप्रयाग गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत, घोड़ा खच्चर संचालन व मजदूरी का काम करते हैं।

प्रचलित यात्रा काल के शुरुआती 02 महीने में जनपद रुद्रप्रयाग के स्तर से शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की गयी है। अब तक पुलिस के स्तर से कुल 32 मुकदमों में 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1029 बोतल शराब की बरादगी की गयी है, जिसका अनुमानित मूल्य ₹ 6,68,850 है।

*सोशल मीडिया सैल, पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।*

Related posts

उमंग स्वायत्त सहकारिता का वार्षिक आम सभा बैठक का हुआ आयोजन। पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने किया बैठक का उद्घाटन।

khabargangakinareki

यहां के रेजिडेंस डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार की देर शाम समाप्त की हड़ताल । लम्बी वार्ता के बाद अस्पताल प्रशासन से ऐसी बनी सहमति।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-हल्द्वानी रेलवे भूमि पर काबिज 4365 अतिक्रमण तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और रेलवे की हुई अहम बैठक ।

khabargangakinareki

Leave a Comment