Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआध्यात्मिकनैनीताल

ब्रेकिंगः-27 अप्रैल से 4 मई तक नव सांस्कृतिक सत्संग समिति रामलीला मैदान में होगा श्रीमद भागवत।

27 अप्रैल से 4 मई तक नव सांस्कृतिक सत्संग समिति रामलीला मैदान में होगा श्री मद भागवत।

रिपोर्ट । ललित जोशी

 

सरोवर नगरी नैनीताल के नव साँस्कृतिक सत्संग समिति, शेर का डांडा द्वारा नवरात्र के अवसर पर सुंदर कांड का आयोजन कर श्रीमद भागवद की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
जो आगामी 27 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा।
समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल से नैनीताल के नव सांस्कृतिक सत्संग समिति रामलीला प्रांगण में श्रीमद भागवद का आयोजन किया जाएगा।
समिति के सचिव पी सी पांडे ने बताया कि कथा वाचक के रूप में आदरणीय भागवद किंकर नमन कृष्ण महाराज जी के सानिध्य में वृंदावन के कलाकारों द्वारा आयोजन में सहयोग दिया जाएगा।
इस दौरान महासचिव पी सी पांडे ने बताया 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे से कलश यात्रा , 8 बजे से गणेश पूजा, नित्य पूजा 2 बजे से 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जायेगा।

आगमी 4 मई को रामलीला मैदान में हवन यज्ञ के साथ एक बजे से बिशाल भण्डारे के साथ साथ प्रसाद वितरण किया जायेगा।
अध्यक्ष श्री रावत व महासचिव पांडे ने श्रद्धालुओं से अपील की है। अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कथा का श्रवण कर लाभ प्राप्त कर पुण्य का भागी बने।
इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा बैठक के साथ ही सुंदर कांड का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों में महेश चंद्र तिवारी, प्रकाश चंद्र पांडे, घनानंद भट्ट, दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह, कंचन चंदोला, उमेश सनवाल, राजेश जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, शेखर जोशी, इंद्र सिंह रावत, ललित गिरी गोस्वामी, दीपक जोशी, संतोष पंत, विनोद सनवाल, महावीर बिष्ट, गणेश लोहनी, ललित मोहन पांडे, डॉo हिमांशु पांडे, नीरज डालाकोटी,गौरव जोशी, कमल बिष्ट, महेश बोरा, विकास बड़ोला, दीपक पांडे, मोहन जोशी आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

Related posts

शहीद पार्क ज्ञानसू में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शोर्य को किया नमन।

khabargangakinareki

तपोवन एसटीपी प्रकरण: संचालन एजेंसी पर ₹6.16 लाख का अर्थदण्ड, ब्लैकलिस्ट की संस्तुति।

मानव अधिकारों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति हो तथा जानकारी को अपने तक सीमित न रखकर अन्य लोगों को भी साझा करें-विशेष मॉनिटर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।‘

khabargangakinareki

Leave a Comment