Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया।

“जिलाधिकारी टिहरी द्वारा राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का किया गया निरीक्षण”

शुक्रवार जनपद टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान समाधान पोर्टल अनुभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, सीआरए, नजारत सेक्सन, सीएम राहत कोष, जिला खनिज फाउंडेशन, जिला खनिज न्यास प्रकोष्ठ, अल्प बचत अनुभाग, भूलेख अधिष्ठान, राजस्व अभिलेखागार कक्ष आदि सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी ने नए स्टाफ को कार्यों की उचित एवं प्रभावी ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों को समय पर संबंधित विभागों को ट्रांसफर कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रकरण जो किसी भी उप-जिलाधिकारी स्तर पर तीन माह से अधिक समय से लंबित हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थिति रजिस्टर, पटल व्यवस्था, डाक प्रबंधन, नोटिस बोर्ड, फायर एक्सटिंग्विशर की एक्सपायरी तिथि, टीए बिल, सर्विस बुक सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं फाइलों का भी निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मालखाने का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।

तत्पश्चात राजस्व अभिलेखागार कक्ष एवं हॉल में रखे गए खाता-खतौनी सहित अन्य राजस्व अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे स्वर्गीय अवतार सिंह रौतेला,राकेश राणा।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश के अस्थि रोग विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए ऑर्थो विशेषज्ञों ने व्याख्यानमाला के माध्यम से अपने अनुभवों को प्रतिभागियों से किया साझा।

khabargangakinareki

आस्था :-15 जून को मनाया जायेगा कैची धाम मन्दिर में नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस । दुल्हन की तरह सज गया है कैची धाम।

khabargangakinareki

Leave a Comment