Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवर

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को जनपद नैनीताल एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

स्थान नैनीताल ।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को जनपद नैनीताल एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 21 मार्च को आ रहे हैं।इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने दी। उन्होंने बताया रक्षा मंत्री भारत सरकार, राजनाथ सिंह 21 मार्च, को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।

रक्षा मंत्री दिनांक 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाहन 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात रक्षामंत्री अपराह्न 01:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और आर्मी हेलीपैड से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
तत्पश्चात रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से अपराहन 03:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

Uttarakhand: Lok Sabha चुनाव से पहले Cabinet विस्तार की संभावना, इसी महीने बांटे जा सकते हैं दायित्व

khabargangakinareki

CAYU द्वारा महत्वपूर्ण कदम: Cricket ट्रायल के लिए निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य, बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को प्रभावित करना

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:- पर्यटक स्थल पर मिले हज़ारो के नोट, पुलिस जांच में जुटी।

khabargangakinareki

Leave a Comment