Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन सतर्क, जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल ने सूचना साझा करने हेतु, जारी किए हेल्पलाइन नंबर।

*टिहरी गढ़वाल :-
*खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन सतर्क*

*जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल ने सूचना साझा करने हेतु*
*जारी किए हेल्पलाइन नंबर*

वर्तमान में इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध जैसे हालातों के दृष्टिगत विभिन्न अरबीय युद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पूर्ण रूप से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है तथा विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद टिहरी गढ़वाल के किसी भी विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा या अन्य किसी उद्देश्य से उक्त प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहा है अथवा किसी प्रकार की समस्या में फंसा हुआ है, तो उसकी सूचना आम जनमानस से समन्वय बनाते हुए संबंधित की सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि ऐसे नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य या परिचित व्यक्ति इन देशों में फंसा हुआ है, तो उसकी जानकारी नाम, पिता का नाम, उत्तराखंड राज्य के जनपद का पता, प्रवासी के साथ रहने वाले परिजनों का नाम पूरा पता, मोबाइल नंबर, पश्चिम एशियाई राष्ट्र नाम व वर्तमान पता, पासपोर्ट नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण सहित निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वर्तमान में इजराइल, ईरान सहित अन्य खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए वहां निवास कर रहे उत्तराखंड के नागरिकों विशेषकर जनपद टिहरी गढ़वाल के निवासियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनपद के किसी व्यक्ति के परिजन इन देशों में रह रहे है और उनके संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी देनी हो या कुशलक्षेम जाननी हो, तो वे इसके लिए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के आपदा कंट्रोल रूम एवं जिला प्रशासन के जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी हेल्पलाइन नंबर एवं संबंधित देशों से प्राप्त हेल्पलाइन जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर लोग अपने परिजनों से संबंधित सूचना उपलब्ध करा सकते हैं तथा यदि किसी के परिजन युद्ध से प्रभावित देशों में फंसे हुए है तो उसकी जानकारी भी प्रशासन को दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल की पूरी टीम इस संबंध में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रशासन हर परिस्थिति में प्रभावित लोगों के साथ है।

*जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल:-*

☎️ *01376-234793*
☎️ *01376-233433*
📱 *9456533332*
📱 *8126268098*
📱 *7465809009*
📱 *7983340807*

सऊदी अरब:- टोल फ्री हेल्पलाइन- *00-966-11-4884697*
बहरीन:- *9733948071-97338400433* के आलाव यूएई:- *971-2-4492700*

जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस संबंध में प्राप्त किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन के साथ साझा करें, ताकि प्रभावित भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

 

Related posts

दो दिसम्बर को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई का फैसला आने पर कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर दिया शांति का संदेश।

khabargangakinareki

रक्षा मंत्री Ajay Bhatt का आरोप: Congress सांसद Dheeraj Sahu के निवास पर छापा, 210 करोड़ रुपये नकद मिला

khabargangakinareki

Bageshwar: सरयू नदी मे लो loader machine से खनन पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई का मिला ultimatum

khabargangakinareki

Leave a Comment