Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालविशेष कवर

टिहरी लेक महोत्सव में होंगे मास्टर शेफ, फैशन शो, राफ्टिंग व काइट शो सहित कई आकर्षक आयोजन।

टिहरी लेक महोत्सव में होंगे मास्टर शेफ, फैशन शो, राफ्टिंग व काइट शो सहित कई आकर्षक आयोजन”

“डीएम टिहरी ने कोटि कॉलोनी का निरीक्षण कर टिहरी लेक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की”

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत कोटि कॉलोनी में आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आगामी टिहरी लेक महोत्सव के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कोटि कॉलोनी स्थित भूखण्ड के इष्टतम उपयोग के संबंध में निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात कोटि कॉलोनी स्थित ली रॉय होटल में जनप्रतिनिधियों के साथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में नगर पालिका टिहरी के अध्यक्ष मोहन रावत ने नई टिहरी में सजावट एवं फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की जानकारी दी।

वहीं नगर पालिका मुनि की रेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने काइट शो के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने की बात कही।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मास्टर शेफ टिहरी, फोटोग्राफी, रैप, पेंटिंग, पहाड़ी परिधान पर फैशन शो (मिस्टर एंड मिस टिहरी), राफ्टिंग एवं काइट शो आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स, माउंटेन बाइकिंग एवं फूड फेस्टिवल जैसे आकर्षक आयोजन भी महोत्सव का हिस्सा होंगे।

प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः ₹1,00,000, ₹50,000 एवं ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

महोत्सव के दौरान “Save गंगा” थीम पर आधारित कार्यक्रमों के साथ-साथ पुरानी टिहरी एवं अन्य विषयों पर सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस बैठक में घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिका टिहरी अध्यक्ष मोहन रावत, नगर पालिका चंबा अध्यक्ष शोभनी धनोला, नगर पालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, नगर पंचायत घनसाली अध्यक्ष आनंद बिष्ट, बोट यूनियन अध्यक्ष कुलदीप पंवार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

पीडी डीआरडीए ज्योति ने देवप्रयाग में ग्रामीण उद्यमों का किया निरीक्षण* ‎ ‎*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और उद्यमों को व्यावसायिक रूप से संचालित करने के दिए निर्देश।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम अध्याय व्याख्यान माला की कड़ी में रंगमंच औऱ सामाजिक सरोकार एवं आयुर्वेद की वर्तमान प्रसंगिकता विषय पर व्याख्यान आयोजित

khabargangakinareki

Uttarakhand: Raj Bhavan में फिर लटका राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, विधानसभा के मानसून सत्र में था भेजा गया

khabargangakinareki

Leave a Comment