Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

यहाँ जिला स्तरीय कार्यशाला की गई आयोजित।

स्थान। नैनीताल।
जिला स्तरीय कार्यशाला की गई आयोजित।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर विकास भवन भीमताल में सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र नैनीताल द्वारा जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पांडे द्वारा भी इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग हेतु प्रमुख साइबर खतरों और निवारण तकनीकों के बारे में उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करने और नागरिकों के बीच एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करने के बारे में बताया गया।

कार्यशाला में अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नैनीताल, तिलोत्मा यादव द्वारा बताया कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए इंटरनेट और एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष, सुरक्षित इंटरनेट दिवस “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” थीम के तहत मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार बैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया |

Related posts

एम्स, ऋषिकेश में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को वृद्धजनों के प्रति किया गया जागरूक।

khabargangakinareki

Uttarkashi Tunnel: 16 दिन बाद उत्तरकाशी से खबर सुनकर मां के छलके आंसू

khabargangakinareki

बुधवार को कैरियर कॉउंसिलिंग/सेमिनार कक्ष टिहरी गढ़वाल निकट विकास भवन नई टिहरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment