Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

अपर ढालवाला के वॉर्ड नंबर 11 में शनिवार को हुई अतिवृष्टि से आपदा क्षति का जायजा लेने पहुंचे एससी सिंचाई।

अपर ढालवाला के वॉर्ड नंबर 11 में शनिवार को हुई अतिवृष्टि से आपदा क्षति का जायजा लेने पहुंचे एससी सिंचाई आर.के. गुप्ता।

अधिशासी अभियंता, सिंचाई, नरेंद्रनगर कमल सिंह ने बताया कि अतिवृष्टि से शनिवार को सुबह अपर ढालवाला के वॉर्ड नंबर 11 में 50 मीटर की
दीवार क्षतिग्रस्त हुई तथा एक गौशाला को नुकसान पहुंचा। क्षतिग्रस्त दीवार से तुरंत सुरक्षा कार्य किया गया।

वहीं उन्होंने बताया कि आज रविवार को अधीक्षण अभियंता सिंचाई आर.के. गुप्ता ने क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के निर्माण कार्यों एवं आपदा क्षति का जायजा लिया।

वहीं उन्होंने संबंधित ठेकेदार को आपदा से क्षतिग्रस्त दीवार तथा गौशाला को तत्काल ठीक करने निर्देश दिए।

अपर ढालवाला में बाढ़ सुरक्षा के कार्य प्रगति पर किए जा रहे हैं।

अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई से सहायक अभियंता दरम्यान सिंह, अपर सहायक अभियंता अमित रावत आदि अन्य मौजूद रहे।

 

Related posts

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री सेंथिल बालाजी को कोर्ट से नहीं मिली राहत, सुनवाई से इनकार

khabargangakinareki

जनपद टिहरी में 40 मतदान पार्टियों द्वारा घर घर जाकर दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के इतने मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से कराया गया मतदान।

khabargangakinareki

हाईकोर्ट ने राजस्व पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर रेगुलर पुलिस व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश…

cradmin

Leave a Comment