टिहरी गढ़वाल :-
*टिहरी गढ़वाल में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण सामान्य*
मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को एलपीजी वितरण एवं सिटी गैस वितरण संरचना परियोजना की प्रगति समिति बैठक आयोजित हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित गैस कंपनी गैस एजेंसी एव पूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए सख्त निर्देश दिए की जनपद में गैस आपूर्ति शासन के आदेशों के तहत आम उपभोक्ताओं को रोस्टर के माध्यम से वितरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कहीं भी एजेंसीयो में उपभोक्ताओं की लाईन दिखनी नहीं चाहिए सरल एवं सुगमता से उपभोक्ता को होम डिलीवरी करवाना सुनिश्चित करें, समीक्षा के दौरान एजेंसी द्वारा बताया गया कि कम्पनियों द्वारा लोड समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित गैस कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि गैस एजेंसी को समय पर पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
उन्होने गैस एजेंसीयो को गैस वितरण के समय जिन लोगों की केवाईसी किन्ही कारणो से नहीं हो पाई है उनकी स्वयं भी वितरण स्थल पर केवाईसी करने में मदद करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत सधन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन मानस से अपील की है कि जनपद में एलपीजी आपूर्ति सामान्य है घबराने की जरूरत नहीं है।
*मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ढालवाला क्षेत्र के अंतर्गत कमर्शियल गैस उपभोक्ता अपनी गैस बुकिंग के लिए पी.एन.जी गैस हेतु आदर्श सिंग गैस सो नेट ढालवाला ऋषिकेश के कार्यालय मोबाइल नंबर 9340583095 संपर्क करते बुकिंग कर सकते हैं।*
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि विगत दिवस जनपद की गैस एजेंसियों को 2378 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर प्राप्त हुए, जिनमें से 1967 सिलेण्डर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। वितरण के बाद एजेंसियों के पास 3846 सिलेण्डर स्टॉक में उपलब्ध हैं।उन्होंने बताया कि कण्डियालगांव, नौघर, कण्डिखाल, भदूरा, भरपुरियागांव, धारकोट, नरेन्द्रनगर, मणगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जा रही है।
कमर्शियल एलपीजी के लिए जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेण्डर का आवंटन प्राप्त हो रहा है। विगत दिवस 19 किग्रा श्रेणी में 183 सिलेण्डर प्राप्त हुए, जबकि 214 सिलेण्डर वितरित किए गए।
एलपीजी आपूर्ति की निगरानी के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा अब तक 450 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 14 घरेलू सिलेण्डरों की जब्ती की गई है। शिकायत निस्तारण हेतु स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनका निरंतर समाधान किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही गैस बुकिंग करें तथा सिलेण्डर होम डिलीवरी या प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर इसे पूर्ण करें।
किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए *उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर 01376-234793, 01376-233433, 9456533332* पर संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर अवसर पर अवधेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी कमलेश, संबंधित एजेंसी के संचालक एवं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गैस कंपनी के सदस्य जुड़े रहे।
