Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

ग्राम ओणी में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने शनिवार को गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का किया स्थलीय निरीक्षण।

टिहरी गढ़वाल :;-

*किसानों को मिले मेहनत का सही मूल्यांकन*

विकासखंड नरेंद्र नगर के ग्राम ओणी में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने शनिवार को गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फसल की उपज और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकरी ने क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीक आंकलन पर विशेष बल दिया। उनके समक्ष कास्तकार तोता सिंह, के खेत में 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई की गई, जिससे 23.707 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। जबकि रमेश,के खेत में 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई की गई, जिससे 23.7 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में गेहूं की वास्तविक औसत पैदावार निर्धारित करने के लिए पिछले दो-तीन वर्षों के क्रॉप कटिंग डेटा का गहन विश्लेषण किया जाए। उन्होंने पिछले वर्ष के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करने को भी कहा, ताकि इस वर्ष की पैदावार का सटीक मूल्यांकन हो सके।

उन्होंने कहा कि यह विश्लेषण भविष्य की कृषि नीतियों और संभावित आपदा राहत कार्यों में सही निर्णय लेने में सहायक होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह वैज्ञानिक और निष्पक्ष होनी चाहिए, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन मिल सके। उन्होंने पटवारी एवं कृषि अधिकारी को फील्ड में जाकर स्वयं कटाई की निगरानी करने और डेटा में किसी भी प्रकार की विसंगति न रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार नरेन्द अयोध्या प्रसाद उनियाल, पटवारी नरेंद्र नगर विनोद राणा,इंश्योरेंस कंपनी के अजय राणा के अलाव संबंधित कृषक उपस्थित रहे।

 

Related posts

एम्स ऋषिकेश में आयोजित तीसरा कॉक्रेन इंडिया कॉन्क्लेव के तहत राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुटे चिकित्सा विज्ञानियों,अनुसंधानकर्ताओं, चिकित्सकों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा मूल्यों व गुणवत्ता के साथ जनस्वास्थ्य की देखभाल पर किया मंथन।

khabargangakinareki

एम्स,( AIIMS), ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल (Social Outreach Cell) द्वारा संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में किए गए एक व्यापक क्रॉस-सेक्शनल सर्वेक्षण में यह स्पष्ट हुआ है कि युवाओं का स्वास्थ्य एवं कल्याण (wellness) एक बहुआयामी संरचना है, न कि कोई एकल मापदंड।

khabargangakinareki

नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड में  ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन परयोजना हेतु निर्मित एम०आर०एफ० सेन्टर व पालिका के विभिन्न वार्डों में लोकार्पण।

khabargangakinareki

Leave a Comment