Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

*मुनि की रेती में जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, खेलो इंडिया की टीमे बनी विजेता।

*मुनि की रेती में जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, खेलो इंडिया की टीमे बनी विजेता*

खेल निदेशालय उत्तराखंड सरकार व जिला प्रशासन टिहरी एवं खेल कार्यालय नरेंद्र नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया है। पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित इस अंडर-18 बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के नरेंद्रनगर मण्डल अध्यक्ष रमेश पुंडीर, अतिविशिष् अतिथि टिहरी गढ़वाल के जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावल मौजूद रहे। ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेश पुंडीर ने कहा, “खेल हमारे जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनसे न केवल युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना (टीम वर्क) भी सिखाते हैं।” उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी और उपविजेता रही टीमों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “खेल में हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अपनी कमियों को सुधारकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। आज की मेहनत ही कल आपको राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सफलता दिलाएगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावल और विशिष्ट अतिथि ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। इसके बाद सभी अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया

विजेता
बालक वर्ग प्रथम- खेलो इंडिया सेंटर
बालक वर्ग द्वितीय – पूर्णानंद खेल मैदान
बालिका वर्ग प्रथम – नालंदा अकैडमी
बालिका वर्ग द्वितीय – खेलो इंडिया सेंटर

इस अवसर पर कुल बालक वर्ग में 10 टीम और बालिका वर्ग में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया कुल 160 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

इस खेल आयोजन को सफल बनाने में खेल विभाग के कोच और निर्णायक मंडल की मुख्य भूमिका रही, जिसमें टेक सिंह राणा, अमन,अंकित उपाध्याय,हेमंत भारती, मनीष गोस्वामी और दीपक रावत सहित जिला खेल कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

रक्षा मंत्री Rajnath Sing ने Haridwar में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर Gurukul Kangri University में वेद विज्ञान और सांस्कृतिक Mahakumbh

khabargangakinareki

यहाँ 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही की गई लॉटरी पद्धति के माध्यम से।

khabargangakinareki

Uttar Pradesh सरकार ने पूर्व ऊर्जा कंपनियों में संभावित हड़ताल के जवाब में छह महीने के लिए Essential Services Maintenance Act (ESMA) को फिर से सक्रिय कर दिया है।

khabargangakinareki

Leave a Comment