Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारनैनीतालविशेष कवरस्वास्थ्य

ब्रेकिंगः-एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी।

एम्स ऋषिकेश
एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है।

उनका सेचुरेशन लेवल कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है।

सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीररूप से घायल लक्सर हरिद्वार की एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद उपचार के लिए उन्हें बीते रोज मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इलाज प्रक्रिया के दौरान बीते रोज एम्स के ट्रॉमा चिकित्सकों ने उनकी विभिन्न जांचें और एमआरआई की थी।

चिकित्सकों के अनुसार एमआरआई रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई हैं। साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी पाई गई है।

उन्होंने बताया कि उनका ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। ब्लड प्रैशर और सेचुरेशन लेवल को नियन्त्रित करने के लिए चिकित्सकों ने उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में वेन्टिलेटर पर रखा है।

उल्लेखनीय है कि बीते रोज जब संगीता कन्नौजिया को एम्स में भर्ती कराया गया तो प्रारम्भिक जांचों में उनमें सवाईकल स्पाईन इंज्यूरी पाई गई थी।

संस्थान के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी में सिंगल यूज प्लास्टिक को आजीविका से जोड़ने की कवायद हुई तेज, सिंगल यूज प्लास्टिक के उचित निस्तारण से मिलेगा रोजगार।

khabargangakinareki

उद्यान विभाग द्वारा पॉलीहाउस निर्माण की प्रगति समीक्षा बैठक हुई संपन्न।

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हर्षिल-मुखबा की प्रस्तावित यात्रा को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही है।

khabargangakinareki

Leave a Comment