Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को नई टिहरी व चम्बा नगर पालिका के कूड़ा डम्पिंग जोन मोकरी का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

‎*जिलाधिकारी ने डम्पिंग जोन की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, कूड़ा सड़क पर आने पर जताई नाराजगी*

*जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को नई टिहरी व चम्बा नगर पालिका के कूड़ा डम्पिंग जोन
मोकरी का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डम्पिंग जोन में संचालित वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा कूड़ा निस्तारण एवं प्रबंधन की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।
‎
‎निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डम्पिंग जोन से कूड़ा सड़क तक फैले होने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) के लिए संबंधित कंपनी से हुए अनुबंध की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।
‎
‎जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डम्पिंग जोन की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक स्थान पर सुरक्षात्मक दीवार (बाउंड्री वॉल) निर्माण का विस्तृत प्राक्कलन (इस्टीमेट) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से की जा सके।
‎
‎उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डम्पिंग जोन का सुव्यवस्थित संचालन अत्यंत आवश्यक है। कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया वैज्ञानिक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, जिससे आसपास के क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बना रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
‎
‎निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जिला खान अधिकारी रवि नेगी, ईओ नगर पालिका टिहरी वासुदेव डंगवाल, एडीवी प्रोजेक्ट मैनेजर अमित रुसिया सहित संबंधित विभागों एवं नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎
‎*

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने टिहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग के टाइप-ए उपकेंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा।

khabargangakinareki

सल्ट विधायक महेश जीना ने मानिला मन्दिर में पूजा अर्चना, कार्यकर्ता के साथ समीक्षा बैठक

khabargangakinareki

राष्ट्रीय एकीकरण व्याख्यान कार्यक्रम 28 को – समारोह में डा. गैरोला की महामारी में चुनौतियों के समाधान विषय पर आधारित पुस्तक का होगा लोकार्पण।

khabargangakinareki

Leave a Comment