Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दौंक की छात्राओं ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन।

‎राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दौंक की छात्राओं ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन*
‎
‎*सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधकर व्यक्त किया सम्मान और कृतज्ञता*
‎
‎*सूचना/टिहरी/22 अगस्त, 2026;* आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दौंक की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, भारतीय सेना तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।
‎
‎प्रधानाचार्य राम औतार ने बताया कि विद्यार्थियों ने सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों से आत्मीय भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया तथा राखी बांधी।

इस अवसर पर सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी शिक्षा, अध्ययन तथा भविष्य के लक्ष्यों को लेकर संवाद करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
‎
‎कार्यक्रम में विशेष शिक्षा शिक्षक आशीष सगोई एवं कला अध्यापिका इंदु सैनी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
‎

Related posts

भिलंगना ब्लॉक के रा०उ०मा० विद्यालय पिनस्वाड* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

मेजबानी अधिकार के बावजूद 38वें National Games की तैयारियों में Uttarakhand के पिछड़ने से चिंताएं बढ़ गई हैं।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश और नेटवर्क ऑफ क्लीनिकल ट्रायल्स इन इंडिया(एनओसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर जागरुकता माह के अंतर्गत जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

khabargangakinareki

Leave a Comment