Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी के नेतृत्व में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की पाक्षिक बैठक आयोजित।

जिलाधिकारी टिहरी के नेतृत्व में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की पाक्षिक बैठक आयोजित*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के नेतृत्व में सोमवार को जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की पाक्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सड़क किनारे कूड़ा निस्तारण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में चिह्नित अतिक्रमण की अद्यतन सूची उपलब्ध कराई जाए। सूची में अब तक हटाए गए अतिक्रमण तथा लंबित अतिक्रमण का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित अतिक्रमणों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को हाईवे एवं संवेदनशील स्थानों पर सर्विलांस की कार्रवाई तेज करने तथा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर पालिका क्षेत्रों में नो-पार्किंग के स्पष्ट एवं पर्याप्त संख्या मे बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, जहां पार्किंग के हॉटस्पॉट चिह्नित हैं, वहां पार्किंग संबंधी सूचना बोर्ड एवं आवश्यक संकेतक लगाने को कहा, ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को पार्किंग व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने कनातल सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क किनारे अतिक्रमण, अनियमित पार्किंग तथा कूड़ा निस्तारण की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि अतिक्रमण, अनियंत्रित पार्किंग भी दुर्घटनाओं एवं यातायात अव्यवस्था का प्रमुख कारण बन सकता है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सभी एसडीएम, एएसपी दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता राजबीर चौहान, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, ईओ टिहरी वासुदेव डंगवाल आदि संबंधित भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने हेतु नोडल अधिकारी नामित।

khabargangakinareki

गंगा को पवित्र रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी,हनुमानगढ़ी से पहुंचे महामंडलेश्वर योगीराज महेश योगी महाराज एवं जगन्नाथ आश्रम हरिद्वार महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज ने सभी ऋषि कुमार के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता पर्यावरण की शपथ दिलाई।

khabargangakinareki

19 जून 2024 को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जनपद के इन केन्द्रों में सिकल सेल के सम्बन्ध में लोगों को किया जाएगा जागरूक।

khabargangakinareki

Leave a Comment