Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

आरसेटी नई टिहरी में 06 दिवसीय वित्तीय समावेशन प्रशिक्षण संपन्न।

आरसेटी नई टिहरी में 06 दिवसीय वित्तीय समावेशन प्रशिक्षण संपन्न*

आरसेटी संस्थान नई टिहरी द्वारा 20 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक 06 दिवसीय वित्तीय समावेशन (एफएलसीआपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के 23 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसमें स्मार्ट बचत, परिपक्वतापूर्ण ऋण, बुद्धिमतापूर्ण व्यय, सामाजिक सुरक्षा, बीमा एवं निवेश सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का बेहतर उपयोग करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने के संबंध में जानकारी दी गई। संस्थान निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक करने के लिए उनके दायित्वों के प्रति सचेत किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर परियोजना निदेशक ज्योति, एसबीआई आरसेटी निदेशक दीपक कोठियाल, उपासक से ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्रप्रकाश डंगवाल एवं आरसेटी संकाय संजीव नेगी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरित किए गए।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स में राज्यभर के फि​जिशियनों की वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न सभी 13 जिलों के प्रतिभागी चिकित्सकों ने लिया वायरल हेपेटाइटिस पर नियंत्रण का प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कर्नाटक की जीत को राकेश राणा ने बताया लोकतंत्र की जीत ।

khabargangakinareki

देर सांय जिला कार्यालय सभागार में स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में विधानसभा टिहरी के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी। विधायक द्वारा टिहरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कई बिन्दुओं के सम्बन्ध में भी की गई चर्चा ।

khabargangakinareki

Leave a Comment