Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वाधान में ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026‘ के तहत खदरी स्थित विवेका एकेडमी में ‘कम्युनिटी न्यूट्रिशन मेला‘ किया गया आयोजित।

एम्स, ऋषिकेश
एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वाधान में ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026‘ के तहत खदरी स्थित विवेका एकेडमी में ‘कम्युनिटी न्यूट्रिशन मेला‘ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 8 के लगभग 100 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया।

न्यूट्रिशन मेले में संतुलित पोषण, स्वस्थ भोजन के चुनाव, एनीमिया की रोकथाम और पोषण से जुड़ी गलतफहमियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली इंटरैक्टिव गतिविधियों को फोकस किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन एम.एससी. व बीएससी नर्सिंग के छात्रों के संयुक्त सहयोग से किया गया। नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. स्मृति अरोड़ा और विवेका एकेडमी की प्रिंसिपल श्रीमती दिवेश्वरी देवी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजनों से स्कूली बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र ने छात्रों को अपनी शंकाओं को दूर करने और पोषण से जुड़े मुख्य संदेशों को बेहतर ढंग से समझने में मदद की।

‘‘खेलो, सीखो, बदलो- स्वस्थ समुदाय, स्वस्थ भविष्य‘‘ के मुख्य संदेश पर आधारित इस मेले में पोषण शिक्षा के लिए ‘हैंड्स-ऑन‘ (व्यावहारिक) तरीका अपनाया गया। बताया गया कि छात्रों को संतुलित भोजन, किफायती पोषण, पैक्ड फूड में छिपी चीनी, नमक और फैट, आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों और पोषण से जुड़ी आम गलतफहमियों के बारे में जानने के लिए कार्यक्रम के माध्यम से विशेष तौर से प्रोत्साहित किया। इस पहल ने पोषण संबंधी अवधारणाओं को सरल, व्यावहारिक और दिलचस्प सीखने के अनुभवों में बदलकर समुदाय-आधारित निवारक और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली शिक्षा में नर्सिंग छात्रों की भूमिका को उजागर किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. राजराजेश्वरी, सुश्री रीना, श्री मुरली, श्री सचिन और श्री मुकेश आदि की विशेष भूमिका रही।

Related posts

यहां आयोजित शौचालय, हमारा सम्मान‘ कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ठ शौचालय धारकों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।

khabargangakinareki

Rishikesh बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवारों के रूप में 399 मतदाताओं ने भाग लिया

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-अल्मोड़ा में प्राधिकरण के खिलाफ धरना ।

khabargangakinareki

Leave a Comment