Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

द हँस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल के द्वारा आज ग्राम पंचायत सौडू बगीचा में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित टिहरी गढ़वाल।

द हँस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल के द्वारा आज ग्राम पंचायत सौडू बगीचा में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित
टिहरी गढ़वाल।
ग्राम पंचायत सौडू बगीचा में दिनांक 21 सितंबर 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच का लाभ लिया।
शिविर में डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट द्वारा मरीजों की जांच की गई। कैंप कोऑर्डिनेटर सन्तोष कुमार तथा सपोर्ट स्टाफ रविन्द्र सिंह ने शिविर के संचालन में सहयोग किया।
शिविर के दौरान कुल 55 मरीजों की ओपीडी हुई, जिसमें 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 30 मरीजों को दवाइयां तथा 35 लोगों को चश्मे वितरित किए गए।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल प्रसाद भट्ट, मलेथा का विशेष सहयोग रहा।
शिविर को सफल बनाने में श्रीमती निर्मला देवी, ग्राम प्रधान सौडू तथा श्रीमती कांति देवी पंडोरा, ग्राम पंचायत भंडाली का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाने पर आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

ब्रेकिंग:- संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित।

khabargangakinareki

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ लड़ाई में समर्थन और धन के लिए PM Modi का आभार व्यक्त किया।

khabargangakinareki

PM Modi ने Uttarakhand वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, double engine विकास के लिए राज्य की क्षमता की सराहना की और 3 लाख करोड़

khabargangakinareki

Leave a Comment