Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचार

सड़क हादसा: -यमुनोत्री हाईवे के पास ट्रक गहरी खाई में गिरा, 2 की मौत की खबर।

उत्तरकाशीः

उत्तरकाशी  जनपद से एक दुखद खबर की जानकारी है , NH-123 यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक के गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लगभग 12 लोग सवार बताए गए हैं। यमुनोत्री एनएच-123 में ये वाहन करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिरा है, दुर्घटना के कारण का अभी पता नही लग सका है, मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है।

वहीं 4 घायलों का उपचार अभी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में चल रहा है जानकारी के मुताबिक सभी मृतक, घायल व लापता लोग मजदूर हैं व सभी रुड़की के बताए जा रहे हैं।

Related posts

ब्रेकिंग:- 2 दिवंगतो का उनके परिजनों ने मृत्यु उपरांत कराया नेत्रदान। नेत्रदान से ऋषिकेश आई बैंक ने अब तक 702 का आंकड़ा किया पार।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-प्रवीण राणा द्वारा दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण।

khabargangakinareki

आस्था:-करवा चौथ की सरोवर नगरी में भी देखी गई धूम।

khabargangakinareki

Leave a Comment