Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

ब्रेकिंग:-नव संवत्सर पर रामायण गाथा मर्यादा का मंचन किया जायेगा । जगदीश बवाड़ी।

नव संवत्सर पर रामायण गाथा मर्यादा का मंचन किया जायेगा । जगदीश बवाड़ी।

रिपोर्ट । ललित जोशी ।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल श्रीराम सेवक सभा अब नव संवत्सर पर खास धार्मिक आयोजन करने जा रही है । जिसकी जानकारी महासचिव जगदीश बवाड़ी ने दी
नव संवत्सर पर दो अप्रैल की शाम को म्यूजिकल एंड लाइट सिस्टम पर आधारित ‘रामायण गाथा मर्यादा की’ का मंचन किया जाएगा।
ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों का दल इसका मंचन करेगा।
इस मंचन को शानदार बनाने के लिए संस्था की ओर से श्रीराम सेवक सभा प्रांगण पर भव्य मंच तैयार किया जाएगा।
संस्था के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि नव संवत्सर प्रतिपदा के अवसर पर अपराह्न दो बजे आचार्य भगवती प्रसाद जोशी नव संवत्सर के प्रभाव व राशिफल का वाचन करेंगे। संस्था पदाधिकारियों को सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आयोजन श्रीराम सेवक सभा भवन में होगा।

उन्होंने शहरवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा इस आयोजन का लाभ उठायें।

Related posts

ब्रेकिंग:-सल्ट में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सतत विकास लक्ष्य एवं 9 थीम हेतु दिया गया प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगःप्रदेश की खुशहाली के लिए राज्यपाल ने किया हवन यज्ञ।

“स्पोर्ट्स डे पर आयोजित होगी खेल प्रतियोगिताएँ” “स्पोर्ट्स डे पर टिहरी के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम।

khabargangakinareki

Leave a Comment