Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाराजनीतिक

ब्रेकिंगः-विधायक के क्षेत्र आगमन पर किया रोड शो, ढोल नगाड़ों तथा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत।

रिपोर्ट:- गोविन्द रावत

विधायक महेश जीना के सल्ट आगमन पर किया रोड शो, ढोल नगाड़ों फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत।

सल्ट – सल्ट विधायक महेश जीना के सल्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता ने ढोल, नगाड़ों फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा ने सल्ट विघायक महेश जीना का जालीखान में तिलक स्वागत किया।

जालाखीन, मोलेखाल , प्रेम नगर तक जुलूस निकाला। वहीं शहीद चूणामणि राजकीय इंटर कालेज खुमाड़ सल्ट में सम्मान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सल्ट मंडल अध्यक्ष बिक्रम बिष्ट के नेतृत्व में हुई।

कार्यक्रम का संचालन सल्ट मंडल महामंत्री भगवंत सिंह बोरा के नेतृत्व में किया गया।

सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र भण्डारी ने विघायक महेश जीना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, सल्ट मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट ने विघायक महेश जीना को शाल ओढ़कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में सल्ट के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, एवं बूथ अघ्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा आदि संगठन के कार्यकर्ता का माल्यार्पण कर विघायक महेश जीना का स्वागत किया। विधायक महेश जीना ने सभी कार्यकर्ताओं का घन्यवाद देकर आभार जताया।

सम्मान समारोह में विधायक महेश जीना ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। विधायक महेश जीना ने कहा स्व सुरेन्द्र सिंह जीना के अघूरे विकास कार्य को पूरा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

सल्ट विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

गांव- गांव प्रत्येक गांव तक सड़क को जोड़ना, आयुष्मान गारंटी योजना का लाभ लाभार्थी को मिलेगा।

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना घर – घर नल, हर घर जल योजना के प्रत्येक घर लोगों को योजना का लाभ मिलेगा।गलत तरीके बनाये गये।

उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को बीपीएल, अंन्त्योदय कार्ड का लाभ मिलेगा।

कोई भी सरकारी कर्मचारियों रिश्वत लेगा तो कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी, उन्होंने कहा कि तल्ला सल्ट, सल्ट मंडल में जल्द स्टेडियम जिम सेंटर जल्द खुलेगा।

जिससे कि लोगों को किक्रेट टूर्नामेंट खेलने का लाभ मिलेगा। , मरचूला – भिकियासैंण का रोड एक साल की अवघि जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा सल्ट विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्रों, बिजली, पानी, , स्वास्थ्य आदि जैसी मजबूत सुविधाओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर विघायक सल्ट महेश जीना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र भण्डारी, मण्डल अध्यक्ष सल्ट विक्रम बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष नन्दन सिंह, जिला पंचायत सदस्य, मंजू रावत, मंडल महामंत्री सल्ट भगवंत बोरा, भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद घ्यानी, सुजीत चौधरी, भाजपा नेत्री गणेशी देवी, किसान मोर्चा महिपाल सिंह, दीपक शर्मा, विघायक निजी सचिव हरी राम आर्य,एसओ सल्ट गोविन्द सिंह मेहता, एसआई सल्ट सुनील कुमार , ग्राम प्रधान किशोर कुमार, हरीदर्शन रावत, प्रघान संगठन अघ्यक्ष सल्ट दीपक नेगी, दिनेश पंवार,कांस्टेबल श्याम सिंह, दर्शन सिंह रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-एसडीआरएफ ने 200 मीटर खाई से किया 2 सगे भाइयों का रेस्क्यू।

khabargangakinareki

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुनैना रावत का देहरादुन स्थानांतरण पर भावुक विदाई

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-कर्नाटक की जीत को राकेश राणा ने बताया लोकतंत्र की जीत ।

khabargangakinareki

Leave a Comment