Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंग:-जननायक शहीद श्रीदेव सुमन जी की 78वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान क्रांतिकारी टिहरी रियासत के खिलाफ बिगुल बजाने वाले जननायक शहीद श्रीदेव सुमन जी की 78वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा श्री देव सुमन जी ने टिहरी रियासत के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाया था उन्होंने जेल में रहकर जनमानस को जगाने का काम किया टिहरी राजशाही ने उन पर बहुत अत्याचार किए।
आज ऐसे क्रांतिकारी वीर सपूत को हम सभी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ अली, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह थलवाल , महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, नफीस खान ,अनीश खान, आनंद सिंह राणा, बिक्रमजीत सिंह भंडारी, ने श्री देव सुमन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करें।
उपरोक्त कार्यक्रम के बाद कांग्रेस जन जन गीत गाकर जिला कारागार जेल पॉइंट गए।

जहां उन्होंने श्री देव सुमन जी के चित्र पर धूप दीप पुष्प अर्पित करते हुए उनकी वेडियो को नतमस्तक करते हुए उन्हें याद किया और कहा स्वतंत्रता संग्राम और टिहरी रियासत के खिलाफ बिगुल बजाने वाले जननायक को हमेशा याद किया जाएगा।

Related posts

अवैध खनन पर राजस्व विभाग की छापेमारी,10 हजार घन मीटर रेत की नीलामी कर वसूले तीन लाख तीन हजार रुपए।

khabargangakinareki

Dehradun: CM Dhami ने भारत की ऐतिहासिक जीत के 52 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में Gandhi Park में 1971 के युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी, जिसमें दिग्गज,

khabargangakinareki

High Court ने Tehri Garhwal में हुई पुलिस हिरासत में मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों और दो डॉक्टर्स को नोटिस जारी किए

khabargangakinareki

Leave a Comment