Khabar Ganga Kinare Ki
आकस्मिक समाचारBreaking Newsउत्तराखंड

ब्रेकिंग:-सूबे के मुख्यमंत्री ने पुलिस ट्रांजिट होस्टल का किया लोकार्पण।

स्थान । नैनीताल।

मुख्यमंत्री ने पुलिस ट्रांजिट होस्टल का किया लोकार्पण।

रिपोर्ट :- ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस भारत की कल्पना की है उसको हम सब को मिलकर साकार करना होगा।

उन्होंने कहा 2014 से पहले का भारत दबा कुचला हुआ था । जब से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने हुए हैं भारत ने कई उपलब्धि हासिल कर ली है ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने18 करोड़ 05 लाख रुपये की सरोवरनगरी नैनीताल में पारम्परिक शैली की कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण एवम शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 04 योजनाओं का लोकार्पण एवम 06 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर परमुख्यमंत्री ने कहा नैनीताल की स्थापत्य कला अन्य जनपद व राज्य के लिए विकास का मॉडल बनेगी।
सीएम ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनपद नैनीताल की स्थापत्य कला अन्य जनपदों के लिए ही नहीँ अपितु अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय व प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी।

उसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र कार्यालय का विस्तारीकरण तथा पुलिस ट्रांज़िट हॉस्टल नवीनीकृत कार्यालय का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ नीलेश आनंद भरणे, समेत कई अधिकारी व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मतदेय स्थलीय एजेंट की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न।

khabargangakinareki

गोकशी को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, बजरंगदल और विहिप कार्यकर्ताओं का थाने में धरना

khabargangakinareki

नवनर्मित कार्यालय भवन कण्डीसौड़ के प्रांगण में बहुउद्‌देशीय शिविर व पूर्व प्रमुख थौलधार का सम्मान कार्यकम का आयोजन किया गया ।

khabargangakinareki

Leave a Comment