Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंग:-सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास अचानक तेज बिजली की गर्जना के साथ भयंकर मूसलाधार बारिश ।

 

तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास अचानक तेज बिजली की गर्जना के साथ भयंकर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई ।
जबकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था।
जिसके चलते सरोवर नगरी नैनीताल में मूसलाधार बारिश हुई साथ में कोहरा छाया हुआ है।

जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
कई बार प्रशासन को लोगों द्वारा सचेत किया गया कि नालियों के बन्द हो जाने से सारा बारिश का पानी सड़कों पर फैल रहा है।

आप लोग खुद देख सकते हैं नालियों के चोक हो जाने से बारिश का पानी ऐसे बह रहा है जैसे नदियां उफान पर आ गयी हो।
आप वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं।

किस तरह पानी सड़को पर बह कर ताल में जा रहा है।
लोगों को इस पानी पर चलने पर गिरने का भय भी सता रहा है।
कुल मिलाकर जिला प्रशासन ने कई अधिकारियों को दायित्व सौंपा है।
जहां जहां बन्द नाली चोक हो रही हैं ।
उसको तुरंत खुलवाया जाये पर अभी तक तो अधिकारियों के कानों में जू तक नही रेगी है।
खबर को देखने के बाद अधिकारी चेत गये तो बहुत बढ़िया वरना इसी तरह चलता रहेगा। जनता पानी में चलते रहेगी अधिकारी मस्त रहेंगे।
मूसलाधार बारिश के चलते बिधुत, पेयजल व्यवस्था भी बाधित हो गई है। बारिश के दौरान सड़कों पर पहाड़ो से मलुवा व पथरों का आने का भय बना हुआ है।कई घरों में बरसात का पानी घुस गया है। अलबत्ता जनपद नैनीताल से कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है।

नैनीताल से ललित जोशी की विशेष रिपोर्ट

Related posts

यहां सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर कर रहे थे हुड़दंग भारी, पुलिस ने उतार दी खुमारी।अमर्यादित आचरण और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस की लगातार चलेगी सख्त कार्यवाही।

khabargangakinareki

ग्लोबल टाइगर डे पर एम्स ट्रॉमा सेंटर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन, वन्य अफसरों, कार्मिकों को दिया ट्रॉमा प्रबंधन का प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मची है होली की धूम।

khabargangakinareki

Leave a Comment